in ,

International Women Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं और लड़कियां राजस्थान रोडवेज की बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं और लड़कियां राजस्थान रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। बता दे कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है रोडवेज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं एवं लड़कियां राजस्थान रोडवेज की सभी साधारण एवं एक्सप्रेस बसों (एसी और वोल्वो को छोड़कर) में राज्य की सीमा के भीतर फ्री में यात्रा कर सकेगी।

रोडवेज की प्रबंधक निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एसी और वोल्वो बसों में महिलाओ व लड़कियों को निशुल्क सफर की सुविधा नहीं होगी। दूसरी सर्दी है कि महिलाएं दिवस पर महिलाओं और लड़कियों राज्य के भीतर ही और केवल रोडवेज बसों में फ्री में सफर करने की सुविधा होगी।

राजस्थान रोडवेज की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि महिलाओं और लड़कियों को ये सुविधा 7 मार्च को आधी रात 12:00 से मिलेगी महिलाओं लड़कियों के लिए फ्री में यात्रा करने की यह सुविधा 8 मार्च को रात 11:59 तक ही लागू रहेगी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाऐ और लड़कियां सुबह में कहीं भी रोडवेज की बस में इस सुविधा का लाभ उठा सकती है इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है की डबल इंजन की सरकार 8 करोड़ प्रदेशवासियों के विश्वास को कायम रखते रखते हुए काम कर रही है इस साल का बजट भी इस का प्रतिबिंब है हम सभी के सहयोग में विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क़ुरआन शरीफ

राजस्थान उच्च न्यायालय ने पोक्सो कोर्ट का आदेश किया खारिज।