in

अमर सिंह बारहठ बने चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन के जोधपुर रीजनल वाइस प्रेसिडेंट।

निकटवर्ती गांव खारिया सोढ़ा के अमर सिंह बारहठ को चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा जोधपुर रीजनल वाइस प्रेसिडेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पीबी गढ़वी, राजा रुडाच और ओम प्रकाश उज्ज्वल के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई।

इससे पूर्व सोजत के भामाशाह अनोपसिंह लखावत को फाउंडेशन का ग्लोबल प्रेसिडेंट (सोशल इकोनामिक फॉर्म – CGIF) नियुक्त किया गया था। उन्होंने सोजत में संस्था का ऐतिहासिक 10वां राष्ट्रीय अधिवेशन भी सफलतापूर्वक आयोजित किया था।

अमर सिंह बारहठ को जोधपुर रीजनल वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किए जाने पर संस्था के ग्लोबल प्रेसिडेंट अनोपसिंह लखावत, महिपाल सिंह लखावत, सरदार सिंह सांदू, प्रकाश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

यह नियुक्ति क्षेत्रीय स्तर पर संस्था की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वॉट्सऐप स्टेटस के लिए आया तगड़ा अपडेट, अब 90 सेकेंड तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट।

Waqf Act SC Hearing: वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया 7 दिन का समय, जानिए आज की सुनवाई में क्या हुआ?