in

सीकर की बेटी विभा शर्मा ने इसरो में वैज्ञानिक बन रचा कीर्तिमान,पुरे देश मे किया राजस्थान का नाम रोशन।

सीकर, राजस्थान: कुछ कर गुजरने का जज्बा और कड़ी मेहनत हो तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इसका जीवंत उदाहरण बनी हैं सीकर जिले के छोटे से गांव रोरु बड़ी की बेटी विभा शर्मा, जिन्होंने सामान्य राह छोड़ अंतरिक्ष विज्ञान में कदम रखते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक पद तक का सफर तय किया है।

विभा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा मुकुंदराम शर्मा, शिक्षक पिता सुरेंद्र शर्मा, और सांख्यिकी विभाग में निदेशक मां इंदिरा शर्मा के सहयोग को दिया है।

मैनेजर से वैज्ञानिक बनने तक का सफर-

विभा बचपन से ही कुछ बड़ा करने का सपना देखती थीं। सीकर से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 2019 में एमएनआईटी जयपुर से बीटेक किया। फिर 2020 में गेट परीक्षा में ऑल इंडिया 92वीं रैंक हासिल कर आईआईटी मुंबई में दाखिला लिया।

2022 में उन्होंने मेटलर्जिकल एंड मैटिरियल्स साइंस में एमटेक प्रथम रैंक से पास किया और एक मल्टीनेशनल कंपनी में एसोसिएट मैनेजर के रूप में कार्य किया। हालांकि उनका सपना अधूरा था, जिसे उन्होंने इसरो में चयन पाकर पूरा किया।

अब अंतरिक्ष विज्ञान में करेंगी शोध-

विभा अब इसरो में वैज्ञानिक के रूप में कार्य करते हुए अंतरिक्ष विज्ञान के सूक्ष्म पहलुओं पर शोध करेंगी। उनकी विशेषज्ञता मेटलर्जिकल एंड मैटिरियल्स साइंस में उनके शोध कार्यों में मददगार साबित होगी।

विभा शर्मा की यह उपलब्धि न सिर्फ सीकर जिले के लिए गौरव की बात है, बल्कि देशभर की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 रूपये के पुराने नोट के नाम पर 10 लाख की ठगी, सोशल मीडिया के झांसे में आया मुंबई का शख्स ।

डॉ. प्रवीण तोगड़िया के पाली आगमन पर हुआ भव्य स्वागत,हनुमान चालीसा केन्द्र स्थापित करने पर दिया जोर।