तकवा ओर इमान की ताज़गी ओर अल्लाह की राह में सब कुछ कुर्बान करना ही ईद उल अज्हा़
पाली मुख्यालय पर आज हज़रत मस्तान शाह बाबा ईदगाह मस्जिद में ईद उल अज्हा़ की विशेष नमाज़ हजरत अल्हाज मौलाना दानिश कफिल साहब ने सुबह 8बजे अदा करवाई। हज़रत ने कुत्बा से पहले ईद उल अज्हा़ की फजीलत बयान कर हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम की सुन्नत के बारे में तफ्सील से जानकारी दी।ओर बताया की अल्लाह ने ईद उल अज्हा़ के दिन मोमीनों को कुर्बानी अदा कर अल्लाह की राह में सब कुछ कुर्बान करने का फरमान फ़रमाया ओर बुराईयों से बचनें ओर इमान की हिफाजत ओर मुल्क से मौहब्बत का पैग़ाम पुरे आलम के मुसलमानों को दिया।ईद उल अज्हा़ की कुर्बानी साहिबें निसाब पर फ़र्ज़ करार दिया ओर साथ गैर मुस्लिमों की दिल आजारी का मना फ़रमाया। मुसलमान वही है जो मुकम्मल ईमान पर कायम हो ओर किसी मजलूम बेसहारों का सहारा बनकर मददगार बने।
ईद उल अज्हा़ की तमाम मोमीनों को RJ22 News Pali की जानिब़ से ईद मुबारक हो।साथ देश में अमन-चैन ओर खुशहाली और भाईचारे की दुआएं ख़ैर।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****
in Pali News
ईद उल अज्हा़ हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम की सुन्नत
