पाली, राजस्थान — भारतीय किसान संघ द्वारा पाली जिले में एक दिवसीय तहसील अभ्यास वर्ग शिविर का आयोजन सुरज शिक्षण संस्थान, नया गांव, पाली में किया गया। इस शिविर में पाली, रोहट, सोजत तथा मारवाड़ जंक्शन तहसीलों के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में जोधपुर प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन किया। प्रमुख रूप से प्रांत कोषाध्यक्ष गणपतलाल चौधरी, प्रांत मंत्री नरेंद्रसिंह धुरासनी, कृषि विज्ञान विभाग अध्यक्ष मनोज कुमार गुर्जर, काजरी से वैज्ञानिक शुक्ला जी, जैविक प्रमुख बाबुलाल मीणा, संभाग अध्यक्ष मोडाराम पटेल, संभाग उपाध्यक्ष परबतसिंह राजपुरोहित उपस्थित रहे।
जिला स्तर से अध्यक्ष जोधाराम चौधरी, उपाध्यक्ष चेलाराम सिरवी, मंत्री रामचन्द्र पटेल, सहमंत्री प्रेमसिंह रुपावत, बीज प्रमुख जीवाराम, कार्यालय प्रमुख वीर्यराम सिरवी, प्रहलाद सिंह चारण, कार्यकारिणी सदस्य भंवरलाल सिरवी, नारायणसिंह ढाकुरला, कोषाध्यक्ष नेमसिंह राजपुरोहित, सदस्य कालूराम सिरवी की उपस्थिति रही।
तहसील स्तरीय पदाधिकारियों में रोहट तहसील अध्यक्ष पोकरराम विश्नोई, सोजत तहसील अध्यक्ष शिवदास सिंह, पाली तहसील अध्यक्ष मोहनलाल मोनावत, खिंवाड़ा तहसील अध्यक्ष घीसालाल सोलंकी, मारवाड़ जंक्शन मंत्री तेजाराम, सोजत से राजेन्द्र श्रीमाली एवं भरतसिंह राजावत उपस्थित रहे।
शिविर में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जैविक खेती, बीज संरक्षण, किसानों की समस्याएं एवं समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी तहसीलों व ग्रामीण इकाइयों से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और ग्रामीण स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
यह अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ एवं उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इसे अत्यंत प्रेरणादायक बताया।