*जिला मुख्यालय पर आज कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर कांग्रेस कमेटी पाली ने किया विरोध प्रदर्शन*
पाली मुख्यालय पर आज पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजीज दर्द व पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर व पूर्व जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी महावीर सिंह सुकरलाई व महिला अध्यक्ष नीलम बिड़ला व वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की देखरेख में गत दिनों कांग्रेस नेता व सर्व समाज की बेटी रेखा परिहार के साथ डाक्टर रमेश सिरवी द्वारा किए गये अमानवीय व्यवहार ओर महिला के अभद्र व्यवहार को लेकर भारी आक्रोश व्यक्त किया।
ओर उक्त डाक्टर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन विरोध कर नेताओं ने अपनी बात जिला कलेक्टर साहब के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को जानकारी देने के लिए ज्ञापन सौंपा।
ओर रेखा परिहार को इंसाफ दिलाए जाने की मांग रखी।
इस सभा को जिलाध्यक्ष अज़ीज़ दर्द व पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी महावीर सिंह सुकरलाई व शहर अध्यक्ष जीवराज बोराणा, पूर्व पार्षद आमीन अली डायर, मुस्लिम नेता फैयाज बुखारी व दलित मोर्चा के जोगाराम सोलंकी भैरुसिंह राजपुरोहित वकील चन्द्र भानु जी व भंवर जी राव प्रकाश जी सांखला, सलमा खत्री मांगू सिंह दुदावत हारून भाई एडवोकेट असलम खान हाजी शौकत शाह अशरफी सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।
रेखा परिहार को न्याय दिलाने ओर बेटीयों की सुरक्षा की मांग की। चुन्नी लाल चाड़वास ने बताया की न्याय नही मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
RJ22 News Pali