जयपुर # देश में आज रमजान उल मुबारक के आखिरी जुमा में अलविदा की नमाज़ अदा की गई, देशभर की मस्जिदों में भारी संख्या में नमाजियों ने नमाज पढ़ी और मुल्क में अमन चैन भाईचारा और आपसी सौहार्द के लिए दुआएं मांगी गई।
देश में चल रही धार्मिक मुद्दों पर राजनीति और त्योहार पर हो रहे विवादित बयानों से बचैन भारत के मुसलमानों ने आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांति व्यवस्था बनाते हुए प्रशासन का सहयोग किया और कहीं-कहीं जगह तो खुद ही व्यवस्था बनाते हुए नजर आए।
देश के उत्तर प्रदेश के संभल और मेरठ में प्रशासन द्वारा तुगलकी फरमान सुनाते हुए घर की छतों और ईदगाह के बाहर रास्तों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी और कानून की पालना न करने वालों पर पासपोर्ट और लाइसेंस तक रदद करने तक का तुगलकी फरमान जारी कर दिया।
देश भर में अलग-अलग पार्टियों के नेताओं द्वारा सरकार और प्रशासन के इस फरमान का विरोध जताया गया।
amzan #Ramadan #Namaz #AajTakSocial #ATCard#rj22news
[ Ramazan | Juma | Ramadan | Namaz ]