in

महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र बगड़ी नगर का सुपरवाइजर कविता परिहार ने किया औचक निरीक्षण, कार्य मिला संतोषजनक

बगड़ी से आरिफ गोरी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर/सोजत (पाली)। महिला अधिकारिता विभाग की सोजत ब्लॉक सुपरवाइजर श्रीमती कविता परिहार द्वारा आज गुरुवार (4 जून 2026) को पुलिस थाना बगड़ी नगर में संचालित ‘महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र’ का औचक निरीक्षण किया गया। इस केंद्र का संचालन संस्कार शिक्षण संस्थान, पाली द्वारा किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर श्रीमती परिहार ने केंद्र के विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र द्वारा महिलाओं को दी जा रही सहायता और विधिक परामर्श के रिकॉर्ड की जांच की। जांच के दौरान केंद्र का कार्य पूरी तरह व्यवस्थित और संतोषजनक पाया गया, जिस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर केंद्र की विधिक परामर्शदाता दुर्गा सेन उपस्थित रहीं, जिन्होंने केंद्र की गतिविधियों और केसों के निस्तारण की जानकारी साझा की। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र शियाट से साथिन श्रीमती निरमा भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहीं। सुपरवाइजर ने केंद्र की टीम को इसी तरह निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के लिए कार्य करने के निर्देश दिए।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय चिकित्सालय सोजत में आरएमआरएस की बैठक आयोजित, अस्पताल विस्तार एवं सुविधाओं पर हुई चर्चा।