in

पीठ का मोहर्रम पर्व को लेकर तैयारियों पर चर्चा; सदर व लाइसेंसदारो ने समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

पाली मारवाड़। आगामी 23 से 26 जून तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ‘रोजा व पीठ का मोहर्रम’ पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुस्लिम समाज ने कमर कस ली है। इस सिलसिले में 5 मुहर्रम के सदर और लाइसेंसदारो ने मुस्लिम समाज के सदर हकीम भाई और पीठ के मोहर्रम के लाईसेंसदार हाजी मोहम्मद उमर लौहार के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक (SP), एसडीएम (SDM) कार्यालय और नगर परिषद आयुक्त को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद:

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुस्लिम समाज के कई प्रबुद्ध जन और मौजिज लोग उपस्थित रहे, जिनमें हकीम भाई, एडवोकेट साबिर खान, चोटिला कमेटी के सदर अमजद अली रंगरेज़, शाहिद पिन्नु, अजीज फौजदार, असलम खान सिंधी, गुलाम मुस्तफा, जाहिद गौरी, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद इलियास, मकसूद अली और अयान जोया सहित कई लोग शामिल थे

इन मार्गों से गुजरेगा जुलूस, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम:

ज्ञापन में बताया गया कि मुख्य जुलूस 24 जून को केरिया दरवाजा से शुरू होकर नाडी मोहल्ला और मिलाद चौक होते हुए गुजरेगा। वहीं 25 जून (शुक्रवार) को मुख्य जुलूस शांतिनाथ जैन मंदिर से रवाना होकर गजानंद मार्ग, जंगीवाड़ा, बॉम्बे फेल्ट, डागा जी का मकान, पुष्कर होटल और नवलखा रोड होते हुए पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन प्याऊ पर संपन्न होगा।

प्रशासन से की गई ये मुख्य मांगें:

  • ड्रोन से निगरानी: जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पूरे रूट पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की मांग की गई है।

  • तारों को दुरुस्त करना: मोहर्रम की ऊंचाई लगभग 20 फीट होने के कारण मार्ग में आने वाले बिजली, टेलीफोन और जियो-रिलायंस, एयरटेल जैसी कंपनियों के इंटरनेट तारों को ऊंचा करने या हटाने की मांग की गई है। पिछले वर्ष करंट की एक दुर्घटना के कारण जुलूस में देरी हुई थी, जिसे देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

  • अवरोध हटाना व पैच वर्क: पूर्व सांसद मूलचंद डागा के मकान के पास रास्ते में आ रही पेड़ों की डालियों की छंटाई करने, सड़कों का पैच वर्क सुधारने और नालियों को दुरुस्त करने का आग्रह किया गया है।

  • पुलिस जाब्ता व आवारा पशु: रूट पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात करने, ट्रैफिक व्यवस्था संभालने और जुलूस के मार्ग से आवारा पशुओं को हटाने की मांग की गई है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: रेन्दडी पुलिया में क्रेन और टर्बो की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला।