बगड़ी नगर। समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुरडावा में भामाशाहों के अमूल्य सहयोग से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन आगामी 16 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा।
प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय में पूर्व प्राथमिक विद्यालय भवन का नव-निर्माण तथा 65×90 फीट का भव्य डॉम सहित कई अन्य विकास कार्य संपन्न कराए गए हैं, जिनका लोकार्पण इस समारोह में किया जाएगा। प्रवासियों को गाँव की जड़ों से जोड़ने के उद्देश्य से ‘आओ गाँव चलें’ पहल के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि एवं विशिष्ट जन:
मुख्य अतिथि: पाली सांसद पी.पी. चौधरी एवं सोजत विधायक शोभा चौहान।
अध्यक्षता व प्रशासनिक गरिमा: पाली जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी, उपखंड अधिकारी (सोजत) रवि प्रकाश, संयुक्त निदेशक (पाली) अजय कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) देवाराम प्रजापत, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) कानाराम बागोरिया एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सोजत/बगड़ी नगर) दलपत सिंह सांखला।
संत समाज का सानिध्य: श्री श्री 1008 नारायण नाथ जी महाराज (रासमंडी), महंत सुरेंद्र महाराज (इच्छाधारी बालाजी आश्रम, मोहरा कला), राजयोगी श्री 1008 संध्या नाथ जी महाराज (संतोष नाथ जी की धूनी, पिपलिया कला), श्री 1008 जगन्नाथ जी महाराज (श्रीनाथ निरंजन कुटीर, चंडावल), महामंडलेश्वर श्री 1008 ओम आचार्य (केवल आश्रम, सोजत) तथा महंत श्री राधा शरण दास जी (कृष्णापन सेवा धाम, वृंदावन)।
विशिष्ट समाजसेवी: सुनील भंडारी (पाली), गिरवर सिंह राठौड़ (उदेशी कुआँ), दिग्विजय सिंह राठौड़, राजेंद्र किसान (चंडावल), सत्यनारायण गुर्जर (उदेशी कुआँ) एवं भंवर सिंह जैतावत (गुड़ा बीजा)।
तैयारियों में जुटा पूरा गाँव:
समारोह को ऐतिहासिक व सफल बनाने के लिए समस्त ग्रामवासी, भामाशाह, SMC व SDMC के सदस्य तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ पिछले कई दिनों से जोर-शोर से तैयारियों में लगा हुआ है।


