बिलाड़ा/सोजत सिटी: धाकड़ी गांव के निवासी जहूर खान तेली (पुत्र दाऊद खां तेली, उम्र लगभग 55 वर्ष) की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहूर खान सुबह अपने निजी काम से बाइक पर उचियाड़ा (बिलाड़ा) स्थित अपने एक रिश्तेदार से मिलने गए थे और वहां से वापस धाकड़ी लौट रहे थे। रात्रि करीब 7 से 8 बजे के बीच, लुंडावास-बिलावास मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से सड़क पर गिर गए।
घटना के कुछ समय पश्चात उधर से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सोजत सिटी पुलिस थाने में तैनात **एएसआई सफी मोहम्मद** अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से जहूर खान को सोजत सिटी हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार, सुबह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


