in

नगरपालिका चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका: सोजत विधानसभा अध्यक्ष नियामत अली ने पद से दिया इस्तीफा और पार्टी छोड़ी।

सुबह नगरपालिका चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, शाम को सभी पदों समेत प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा।

 

सोजत। नगरपालिका चुनाव 2026 से ठीक पहले सोजत में AIMIM को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। शुक्रवार सुबह AIMIM के सोजत विधानसभा अध्यक्ष नियामत अली रंगरेज ने वीडियो जारी कर पार्टी के सोजत नगरपालिका चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई।

सुबह जारी किए गए इस वीडियो के बाद पार्टी के आला पदाधिकारियों की ओर से भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं सामने आईं। इसी बीच शुक्रवार शाम को घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। नियामत अली रंगरेज ने AIMIM के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।

नियामत अली ने अपना इस्तीफा AIMIM प्रदेश अध्यक्ष जमील खान एवं पाली जिला प्रभारी सद्दाम हुसैन हबीबी के नाम प्रेषित किया और इसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया।

सुबह चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, शाम को पार्टी से किनारा

नगरपालिका चुनावों की तैयारियों के बीच सोजत विधानसभा अध्यक्ष का पहले पार्टी के चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करना और कुछ ही घंटों बाद सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना सोजत AIMIM के लिए बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, चुनाव से ठीक पहले विधानसभा स्तर के प्रमुख पदाधिकारी के पार्टी छोड़ने से AIMIM के स्थानीय संगठन और चुनावी तैयारियों पर असर पड़ सकता है। हालांकि, आगामी दिनों में पार्टी की ओर से इस घटनाक्रम को लेकर क्या रणनीति अपनाई जाती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

सोजत AIMIM में एक और इस्तीफा

वहीं, AIMIM सोजत विधानसभा सचिव नौशाद अली रंगरेज ने भी शुक्रवार सुबह वीडियो जारी कर पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया था।

एक ही दिन में सोजत विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा सचिव के इस्तीफे से स्थानीय AIMIM संगठन में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नगरपालिका चुनाव से पहले हुए इन इस्तीफों को पार्टी के लिए बड़ा संगठनात्मक झटका माना जा रहा है।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि AIMIM सोजत में संगठन को किस तरह संभालती है और नगरपालिका चुनाव को लेकर पार्टी की आगामी रणनीति क्या रहती है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत उप कारागृह में सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र ने मनाया रक्षाबंधन: दिव्यांग बहनों ने 60 कैदियों को बांधी राखी।

गाँवों में उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व