in

गाँवों में उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

आरिफ गौरी बगड़ी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर । क्षेत्र के बगड़ी, बिजागुड़ा, पिपलाद, केलवाद, देवली और गुड़ा कलाँ सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में रक्षाबंधन का पर्व परंपरागत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

सावन मास की पूर्णिमा पर आयोजित इस पर्व को लेकर सुबह से ही ग्रामीण इलाकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बहनों ने शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों के ललाट पर तिलक लगाकर, मुंह मीठा किया और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधकर दीर्घायु व रक्षा की कामना की।

इस दौरान भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट किए और जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प दोहराया। पर्व को लेकर बाजारों और घरों में दिनभर रौनक छाई रही।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगरपालिका चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका: सोजत विधानसभा अध्यक्ष नियामत अली ने पद से दिया इस्तीफा और पार्टी छोड़ी।

मातृशक्ति दुर्गावाहिनी साडिया की बहनों ने पुलिस प्रशासन के साथ मनाया रक्षाबंधन, दिया सुरक्षा और अटूट भाई-चारे का संदेश