बगड़ी नगर। शनिवार को बगड़ी पंचायत समिति के उप प्रधान चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वेनाराम गुर्जर ने पांच मतों के अंतर से उपप्रधान का चुनाव जीत लिया। चुनाव अधिकारी के अनुसार उपप्रधान के चुनाव में भाजपा से वेनाराम गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था जबकि कांग्रेस से श्यामलाल मेवाड़ा को मैदान में उतारा था ।दोपहर 3:00 बजे बाद पहले भाजपा के 9 सदस्य एवं एक निर्दलीय सदस्य ने वोट डाले और उसके बाद कांग्रेस के पांच सदस्यों ने मतदान किया। मतदान के तुरंत बाद मतों की गणना की गई जिसमें भाजपा प्रत्याशी वेनाराम गुर्जर को 10 मत मिले जबकि कांग्रेस की उम्मीदवार श्यामलाल मेवाड़ा को 5 मत मिले, इस तरह वेनाराम गुर्जर पांच मतों के अंतर से उप प्रधान का चुनाव जीत गए ।
विजय उम्मीदवारों का जुलूस निकाला गया
दोपहर बाद उप प्रधान चुनाव के नतीजे का ऐलान किया गया जिसमें वेनाराम गुर्जर को बगड़ी पंचायत समिति का प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। उसके बाद बेंड बाजो के साथ बगड़ी पंचायत समिति सदस्य एडवोकेट महेंद्र कुमार मेवाड़ा, प्रधान नेनु देवी रावत एवं उपप्रधान वेनाराम गुर्जर सहित अन्य सदस्यों का विजय जुलूस उप तहसील कार्यलय से शुरू हुआ जो महेंद्र मेवाड़ा के घर तक पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह माला पहनकर हार्दिक अभिनंदन किया।

इस दौरान जुलूस में विधायक शोभा चौहान, बगड़ी सरपंच ओमप्रकाश मेवाडा, भाजपा नेता रुगाराम चौधरी , भाजपा नेता जय सिंह सांखला, भाजपा युवा नेता दीपक भट्ट, युधिष्ठिर शर्मा, मोहम्मद रिजवान, भाजपा नेता गजेंद्र सिंह चावड़ा, ओमप्रकाश मेवाडा, प्रकाश प्रजापत, रमेश सेन सहित बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

