in

सोजत: टीका-दस्तूर की कुरीति पर करारी चोट, 11.11 लाख लौटाकर शगुन में लिए महज 1100 रुपये।

सोजत/रामासणी बाला (रावली पोल)। दिनांक 21 नवंबर 2026 को श्री श्रवण सिंह, महेंद्र सिंह एवं नरेंद्र सिंह जोधा, ठिकाना रामासणी बाला (रावली पोल) की भंवर बाईसा नीरज कंवर का विवाह ठिकाना धांगड़वास निवासी श्रीमान गजेंद्र सिंह भाटी के सुपुत्र रविंद्र प्रताप सिंह के साथ राजपूत समाज की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ।

विवाह समारोह के दौरान तोरण, टीका एवं दस्तूर की रस्म के अवसर पर 11 लाख 11 हजार रुपये (सोजत मुख्य बाजार में एक दुकान) टीका-दस्तूर के रूप में रखे गए। इस अवसर पर श्रीमान ठाकुर साहब रूपसिंह जी (दादोसा) ने मान-सम्मान एवं परंपरा के अनुरूप केवल 1100 रुपये शगुन के रूप में स्वीकार किए तथा शेष 11 लाख 11 हजार रुपये वापस लौटा दिए।

इस अनुकरणीय पहल के साथ ठाकुर साहब ने राजपूत समाज से अपील की कि समय के साथ समाज में प्रचलित ऐसी कुरीतियों को समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि टीका-दस्तूर की परंपरा को सरल बनाते हुए शगुन के रूप में चांदी का एक रुपया निर्धारित किया जाए, ताकि समाज में अनावश्यक आर्थिक बोझ एवं दिखावे की परंपरा समाप्त हो सके।

इस अवसर पर ठिकाना पादरू के पूर्व सरपंच ठाकुर जब्बर सिंह जी, ठिकाना भांडू के पूर्व सरपंच ठाकुर श्रवण सिंह जी, जेतारण के ठाकुर जवान सिंह जी, सिसरवादा के ठाकुर चैन सिंह जी, चामू जोधपुर (पंडितों का बास) के सरपंच महीपाल सिंह सोढ़ा, धांगड़वास एवं रामासणी के रिश्तेदारों सहित राजपूत समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

समाज में सादगी, समानता और सकारात्मक बदलाव का संदेश देने वाली यह पहल उपस्थित लोगों के बीच चर्चा एवं प्रशंसा का विषय रही।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धाकड़ी गांव में रात को संदिग्ध घूमते मिले पांच युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया

सोजत: शनि मंदिर परिसर में पल्स पोलियो अभियान, 60 बच्चों को पिलाई दवा।