in

पाली में कोर्ट के आदेश पर 40 साल पुराना 2 मंजिला मकान ध्वस्त, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

पाली। शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र स्थित सरदार पटेल नगर में मंगलवार सुबह पुलिस और नगर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रास्ते की जमीन पर बने 40 साल पुराने दो मंजिला अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया। कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन और नगर निगम की टीम सुबह 5 बजे ही मौके पर पहुँच गई थी, जिसके बाद सुबह 7:54 बजे जेसीबी से मकान तोड़ने का कार्य शुरू किया गया।

 

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिहाज से दोनों तरफ के रास्ते बंद कर दिए गए थे। मौके पर एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत, एएसपी ओमप्रकाश चौधरी, सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत और नगर निगम आयुक्त सहित भारी पुलिस और निगम जाब्ता मौजूद रहा।

हमले और विरोध के बाद हरकत में आया प्रशासन: गौरतलब है कि 27 अक्टूबर को अतिक्रमण का विरोध करने वाले 43 वर्षीय व्यापारी सुशील डागा पर आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। सुशील डागा ने अतिक्रमणकारी भिखाराम मेवाड़ा के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया था। इस घटना के बाद 28 अक्टूबर को जैन समाज ने कलेक्टर व एसपी से मिलकर कोर्ट के आदेश का पालन करवाते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की थी।

बता दें कि करीब एक साल पहले भी प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचा था, लेकिन परिजनों के भारी विरोध के कारण कार्रवाई टल गई थी। इस बार पुलिस व प्रशासन की मुस्तैदी से कार्रवाई को सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रवि पुष्य नक्षत्र पर 140 बच्चों को कराया स्वर्ण प्राशन

पेंशनर समाज उपशाखा सोजत की बैठक में सुविधाओं एवं समस्याओं के निस्तारण पर हुई चर्चा।