पाली। शहर में फूड पॉइजनिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां मुस्लिम छिपा समाज के एक परिवार में आयोजित दावत में ‘राजभोग’ खाने के बाद 100 से अधिक लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस घटना के बाद शहर के अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लग गईं।
प्रभावित लोगों को तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल, श्रीराम अस्पताल और जन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत हरकत में आए। स्थिति का जायजा लेने और पीड़ितों की सुध लेने के लिए उपमहापौर (वाइस मेयर) मेहबूब टी और पार्षद रईस अली रंगरेज भी तुरंत अस्पताल पहुँचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
प्रशासन द्वारा दावत में परोसे गए खान-पान और विशेष तौर पर राजभोग के नमूनों की जांच के निर्देश दिए गए हैं ताकि कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो सके।


