in

सोजत। पसमांदा समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत, शिक्षा के जरिए पिछड़े वर्ग के उत्थान पर दिया जोर।

समाज के पिछड़े एवं अतिपिछड़े वर्ग के विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : सफी मोहम्मद मंसूरी

सोजत सिटी। अखिल भारतीय मंसूरी समाज संस्थान (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय पसमांदा मुस्लिम समाज संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सफी मोहम्मद मंसूरी तथा अखिल भारतीय राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव हाजी मोहम्मद इस्माइल मंसूरी के सोजत आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भारतीय पसमांदा मुस्लिम समाज संस्था के पाली जिला अध्यक्ष डॉ. रशीद गौरी के निवास समीर हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के गणमान्यजनों ने अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भारतीय पसमांदा मुस्लिम समाज संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सफी मोहम्मद मंसूरी ने समाज के विकास में शिक्षा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समाज के पिछड़े एवं अतिपिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए शिक्षा के क्षेत्र में ठोस कार्ययोजना बनाकर सामूहिक रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नई पीढ़ी को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान बेतुलमाल संरक्षक बाबू खां मेहर, पाली जिला हज कमेटी के पूर्व सचिव एम. यासीन छीपा, वरिष्ठ एडवोकेट मुजीबुर्रहमान टांक तथा नूरानी कमेटी के अध्यक्ष इंसाफ खान घोसी ने अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और सामाजिक विकास जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर इमरान सिलावट, हाजी मोहम्मद हनीफ सिपाही, मोहम्मद असलम खरादी, फरीद गौरी, मुन्ना भाई घोसी, असलम मेहर, मोहम्मद अनवर सोऊ, इमरान पठान, रज़ा मेहर एवं सैफ गौरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह में अतिथियों का सम्मान कर सामाजिक एकता एवं शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला: दावत का राजभोग खाने से 100 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पतालों में लगी कतारें

सोजत: श्रीराम के राजतिलक के साथ 10 दिवसीय रामलीला महोत्सव का भव्य समापन