सोजत सिटी। समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय और अग्रणी भूमिका निभाने वाले सोजत के भामाशाह एवं समाजसेवी महेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस के अवसर पर 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को टीम महेंद्र राठौड़ के तत्वावधान में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मानव सेवा को समर्पित इस आयोजन के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन राजकीय चिकित्सालय सोजत के ट्रोमा सेंटर के पास किया जाएगा। इस दौरान रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनकी सेवा और कुशलक्षेम की भावना को साकार किया जाएगा।
रक्तदान कर मानव सेवा में निभाएं भागीदारी
टीम महेंद्र राठौड़ ने आमजन, युवाओं, समाजसेवियों एवं रक्तदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। रक्तदान को महादान बताते हुए आयोजकों ने कहा कि रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ऐसे सेवा कार्यों से न केवल जरूरतमंदों को सहायता मिलती है, बल्कि समाज में मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी मजबूत होती है।
महेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाने की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। आयोजकों का उद्देश्य जन्मदिवस के अवसर पर जरूरतमंदों की मदद कर मानव सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
टीम महेंद्र राठौड़ जुटी तैयारियों में
रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीम महेंद्र राठौड़ के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। आयोजन से जुड़े गौपुत्र दिनेश कुमार मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा, खुशवीर सिंह बागोल, सुनील टांक, दिनेश आसेरी, जीतू महाराज, मदन सिंह जोधा, बालकिशन उणेचा, मोहित मेवाड़ा, रमेश मेवाड़ा, गणपत चौहान, हितेश नाथ, बुद्धाराम पनुसा, दीपक परिहार, राहुल मेवाड़ा, चपालाल खोरवाल, हेमंत नाथ, महेश पुरुषवाणी, चेतन मेवाड़ा सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।
आयोजक: टीम महेंद्र राठौड़
अपील: आइए, रक्तदान कर किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में योगदान दें और मानव सेवा के इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनें।


