in

सोजत: सेजल दरबार युवा मंडल की पहल, दशहरे के लिए बना रहे 25 फीट का रावण- बुराई पर अच्छाई की जीत का देंगे संदेश।

सोजत सिटी। शहर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सेजल दरबार युवा मंडल के युवा साथियों द्वारा इस बार दशहरा पर्व को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। मंडल के युवाओं द्वारा सोजत सिटी में 25 फीट ऊंचे रावण का निर्माण किया जा रहा है।

सेजल दरबार युवा मंडल के युवा साथी लंबे समय से शहर में होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। होलिका दहन, गणपति स्थापना, गरबा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में मंडल के युवा अपनी सहभागिता निभाकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

मंडल के युवाओं का कहना है कि वर्तमान समय में युवाओं को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से धार्मिक आयोजनों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में एकता, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

25 फीट के रावण निर्माण को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस आयोजन में श्रवण कुमार (अन्ना), ललित कुमार, लीफ आर्टिस्ट श्रवण प्रजापत, गगन जांगिड़, भारत, प्रकाश पंवार, बाबूलाल चौधरी, योगेश कुमार, चिंटू JNB, ललित प्रजापत, समीर खान, हेमंत कुमार, महेंद्र सिंह, हिमांशु, राहुल, विनोद कुमार, दिलीप सहित समस्त युवा साथी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

युवा मंडल के सदस्यों ने बताया कि रावण दहन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। युवाओं का प्रयास है कि इस आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया जाए।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: नन्ही लविषा के सपनों की उड़ान, लक्ष्य IAS बनकर करनी है देश सेवा! एसडीएम रवि प्रकाश से मुलाकात ने बढ़ाया हौसला.

सोजत के हिमांशु देवड़ा ने बॉक्सिंग में लहराया परचम, राज्य स्तर पर जीता कांस्य पदक।