in

सोजत: अकीदत और सूफियाना कलाम के बीच मनाया हजरत नौ गज पीर बाबा का सालाना उर्स,बड़ी संख्या मे कि लौगो ने शिरकत।

चादर पेश कर मांगी अमन-चैन की दुआएं, शौकत अंदाज व नदीम अंदाज की कव्वालियों ने बांधा समां, मंजूर अली रंगरेज ने किया लंगर का आयोजन।

 

सोजत सिटी। हजरत सैय्यद रहमान शाह बाबा रह.अ. उर्फ हजरत नौ गज पीर बाबा रह.आ. का सालाना उर्स मुबारक गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को पूरी शान-ओ-शौकत और अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स के अवसर पर दरगाह शरीफ में दिनभर जायरीनों और अकीदतमंदों की आवाजाही बनी रही। अकीदतमंदों ने दरगाह पर फूल पेश कर अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआएं मांगीं। सोजत शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने उर्स में शिरकत की।

चादर पेश कर की गई गुलपोशी, रंगीन रोशनी से जगमगाई दरगाह…

दरगाह कमेटी के सदर इरफान खान ने बताया कि उर्स के अवसर पर शाम 5 बजे दरगाह शरीफ से बैंड-बाजों के साथ चादर का जुलूस निकाला गया। इसके बाद दरगाह पर चादर पेश कर गुलपोशी की गई। शाम 5:30 बजे कुरानख्वानी का आयोजन हुआ, जिसमें अकीदतमंदों ने भाग लिया। उर्स के मद्देनजर दरगाह शरीफ और परिसर को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा।

दरगाह परिसर के बाहर चाट-पकौड़ी, खिलौने, फूल और अगरबत्ती सहित विभिन्न वस्तुओं की दुकानें सजीं। यहां पहुंचे जायरीनों और स्थानीय लोगों ने खरीदारी का आनंद लिया। पूरे क्षेत्र में उर्स को लेकर उत्साह और रौनक का माहौल रहा।

शौकत अंदाज और नदीम अंदाज की कव्वालियों ने बांधा समां…

उर्स के अवसर पर रात्रि में आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में मशहूर कव्वाल शौकत अंदाज एवं नदीम अंदाज ने अपने सूफियाना कलाम पेश कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कव्वाली कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सूफियाना प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कार्यक्रम ने उर्स की रौनक को और बढ़ा दिया।

मंजूर अली रंगरेज ने जायरीनों के लिए किया लंगर का आयोजन…

उर्स में शिरकत करने पहुंचे जायरीनों की सेवा के लिए सोजत सिटी के मशहूर गोताखोर एवं समाजसेवी मंजूर अली रंगरेज की ओर से लंगर(शिर्नी) का आयोजन किया गया। लंगर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इस सेवा कार्य में नियामत अली रंगरेज, सैयद नौशाद अली, फिरोज अली, जावेद अली, रईस अली, मुश्ताक अली, कुर्बान अली, शहादत अली, मुस्तफा अली, समीर अली, आसिफ अली एवं शाकिर अली ने सहयोग किया।

दरगाह कमेटी ने निभाई आयोजन में अहम भूमिका…

उर्स के सफल आयोजन में दरगाह कमेटी के सदर इरफान खान, सचिव रिजवान खां (भूरजी), जाहिद खान, मोहसीन अली, समीर खान, सलमान खान, कमेटी सरपरस्त अय्यूब छीपा (जनरल), सद्दाम खां मुगल एवं मुजफ्फर हुसैन शेख सहित पूरी कमेटी का सराहनीय योगदान रहा।

उर्स के दौरान धार्मिक रस्मों, सूफियाना कव्वालियों, लंगर और जायरीनों की भागीदारी ने आपसी भाईचारे, सद्भाव और मानव सेवा का संदेश दिया।

फोटो-अमन खान

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: दांतिया बालाजी गौशाला में 465 गौवंश की सेवा, आधुनिक सुविधाओं से संवर रही गौशाला।