in

बगड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न, पंचायत समिति के आवेदन लिए

आरिफ गौरी बगड़ी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर । सोजत कांग्रेस की तरफ से बगड़ी पंचायत समिति में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के पद पर संभावित उम्मीदवारों के चयन लेकर विशाल बैठक आयोजित ।

जिला महासचिव, जिला कांग्रेस कमेटी श्याम जोशी ने बताया कि इस मेले में सुबह से ही लोगों का आना प्रारंभ हो गया एवं 12 बजे तक सैकडो लोगों की भीड़ हो गई और सभा में परिवर्तित हो गई।

सभा को संबोधित करते हुए सोजत विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने कहा कि जीत के उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा। इस हेतु सभी कांग्रेस सिपाहियों को आवेदन का मौका दिया जाएगा,सभी की बात सुनी जाएगी अंत में आला कमान जो भी फाइनल करेंगे उसको टिकट आंबटित किया जाएगा जिसका समर्थन हम सभी की करना हे,उसे कितना हे एवं बगड़ी में कांग्रेस का बोर्ड बनाना हे।

इसके पूर्व संगठन के अधिकारी गोविंद देव एवं सोजत ब्लॉक अध्यक्ष सम्पत राज ने संबोधित किया।

निरंजन आर्य ने 15 ही वार्ड के एक एक कार्यकर्ता से फीड बैक लिया एवं खुलकर बात की।

अंत जिला महासचिव कांग्रेस श्याम जोशी ने कांग्रेस को विजय बनाने का आव्हान किया।

इस अवसर पर सभी 15 वार्ड के कांग्रेस कार्यकता,संबंधित नगर इकाई अध्यक्ष,ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य , कांग्रेस नेता कालू घोसी , हीरालाल मेवाडा, मोहम्मद यूसुफ शेख, भगवान सेणचा , घनश्याम मेवाड़ा, प्रकाश भट्ट, डायाराम माली, भगवत सिंह जैतावत उपस्थित थे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बगड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, पंचायत चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों से लिए आवेदन।

भारतीय बाल निकेतन की बालिकाओं ने जीता जिला स्तरीय कबड्डी खिताब