in

पत्रकार प्रवीण लक्षकार के अपहरण व बर्बरता से मारपीट की IFWJ ने की कड़े शब्दों में निंदा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

इस्माइल खान छिपा धाकड़ी की रिपोर्ट।

सोजत सिटी। इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) सोजत उपखंड की ओर से पत्रकार प्रवीण लक्षकार के साथ हुए अपहरण और जानलेवा हमले के विरोध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी रविप्रकाश को एक संयुक्त हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में घटना की पुरजोर निंदा करते हुए दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।

IFWJ उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने बताया कि जनटीवी के पत्रकार प्रवीण लक्षकार, जो कि हार्ट और शुगर के मरीज हैं, गत 16 सितंबर को जैतारण सरकारी अस्पताल से दवाइयां लेकर निमाज पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उनका अपहरण कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर लोहे के पाइप व सरियों से बर्बरतापूर्वक मारपीट की। इस हमले में उनके एक हाथ और पैर में गंभीर फ्रैक्चर आया है तथा मारपीट के दौरान उनके कपड़े तक उतरवाए गए।

गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह का बर्बर हमला बेहद शर्मनाक है। संगठन ने मांग की है कि प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और ऐसे मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ अपनाई जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि इस मामले में त्वरित व ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस अवसर पर उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत, उपाध्यक्ष प्रकाश राठौड़, राजेश शर्मा, विधानसभा प्रभारी चेतन व्यास, महासचिव नवनीतराय रुचिर, जिला सचिव अब्दुल समद राही, जिला पदाधिकारी दिव्येश जोशी, ओमप्रकाश चौहान, राकेश भटनागर, डॉ. रशीद गौरी, हरीश गहलोत, महावीर गहलोत, गोविंद गर्ग, अशोक गहलोत, ओमप्रकाश बौराणा, रामस्वरूप भटनागर, गजेंद्र गहलोत, अजय जोशी, मोटाराम बोचावत, भवानीसिंह बागावास, इस्माइल खां छीपा, दिनेश सोलंकी, हितेश भाटी सहित कई मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा: “उद्यमी ही राजस्थान के विकास और प्रगति के असली ध्वजवाहक”

राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में सोजत का दमदार प्रदर्शन यशवंत चौहान ने जीता कांस्य पदक, गौरव गहलोत ने भी क्वार्टर फाइनल में दिखाया दमखम।