in

दर्दनाक हादसा: सोजत के धाकड़ी गांव में बिजली के खंभे में करंट उतरने से ई-मित्र संचालक की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

इस्माइल खान छिपा धाकड़ी की रिपोर्ट।

सोजत (पाली): पाली जिले के सोजत उपखंड क्षेत्र के धाकड़ी ग्राम पंचायत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। अस्पताल चौराहे के पास लगे बिजली के खंभे में अचानक करंट उतर आने की चपेट में आने से 37 वर्षीय युवक दिनेश कुमार दर्जी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार दर्जी (पुत्र शांतिलाल मुसलिया, मूल निवासी धाकड़ी, हाल निवासी धाकड़ी) उम्र करीब 37 वर्ष, घर पर ई-मित्र चलाने के साथ-साथ मजदूरी का कार्य कर परिवार कारण-पोषण करते थे।

सोमवार को धाकड़ी ग्राम पंचायत के अस्पताल चौराहे के पास स्थित बिजली के खंभे में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में दिनेश कुमार आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत सोजत सिटी के चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन दुखद रूप से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

दिनेश कुमार अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बहुत ही मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं:

सबसे बड़ी बेटी: उम्र करीब 3 वर्ष

छोटा बेटा: उम्र करीब 1 वर्ष

दूसरा बेटा: उम्र करीब 6 वर्ष

कम उम्र में पिता का साया उठ जाने और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सहारे के चले जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दुर्घटना से स्तब्ध है।

मोर्चरी में रखवाया गया शव

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। फिलहाल, मृतक दिनेश कुमार दर्जी के शव को सोजत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग की इस कथित लापरवाही को लेकर रोष व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता व मुआवजा देने की मांग की है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में गहराया पेयजल संकट: 8-10 दिन तक नलों में पानी नहीं, ₹600 में मंगवाना पड़ रहा टैंकर