in

सोजत:शरद पूर्णिमा पर चारभुजानाथ मंदिर में चांदनी में विराजे ठाकुरजी, खीर सहित विभिन्न व्यंजनों का लगाया भोग।

सोजत। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोजत नगर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक आयोजन हुए। मंदिरों में भगवान को प्रतीकात्मक रूप से शरद चांदनी में विराजमान कर आरती उतारी गई तथा खीर सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से आराध्य के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

इसी कड़ी में शहर के कोट मोहल्ला स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री चारभुजानाथ मंदिर के बाहर शरद पूर्णिमा पर मनोहारी दृश्य देखने को मिला। चंद्रमा की धवल चांदनी में विराजित भगवान चारभुजानाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान भक्तों ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान चारभुजानाथ के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

धार्मिक आयोजन में समाजसेवी नंदकिशोर अग्रवाल, पार्षद गंगासिंह सांखला, मंदिर पुजारी ओमप्रकाश जोशी, पंडित हरिनारायण पाराशर, किशनलाल गहलोत, कृष्णा टेलर एवं विष्णु शर्मा सहित मातृशक्ति और अन्य श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई। शरद पूर्णिमा पर मंदिर में सजे भक्ति और आस्था के इस माहौल ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर कर दिया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: शनि मंदिर में भामाशाह का सराहनीय सहयोग, छत पर जाने के लिए बनवाई सीढ़ी।