in

सोजत: शनि मंदिर में भामाशाह का सराहनीय सहयोग, छत पर जाने के लिए बनवाई सीढ़ी।

सोजत। शहर के जोधपुरिया गेट स्थित शनि मंदिर में एक भामाशाह की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर की छत पर चढ़ने हेतु सीढ़ी भेंट की गई। इसके साथ ही मंदिर की छत के पीछे दीवार का निर्माण भी करवाया गया। भामाशाह के इस सहयोग से मंदिर में धार्मिक आयोजनों के दौरान आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

मंदिर के पुजारी मुरलीधर जोशी ने बताया कि शनि मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, वहीं प्रत्येक शनिवार को विशेष रूप से भक्तों की भीड़ रहती है। मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा और शनि अमावस्या के अवसर पर ध्वजारोहण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। ऐसे अवसरों पर मंदिर की छत पर जाने की आवश्यकता रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भामाशाह ने सीढ़ी भेंट कर सहयोग प्रदान किया।

उन्होंने बताया कि भामाशाह की ओर से पूर्व में हनुमानजी के मंदिर में भी ऊपर चढ़ने के लिए सीढ़ी उपलब्ध करवाने में सहयोग किया गया था।

इस अवसर पर पंडित मुरलीधर जोशी, मनीष मनोहर जोशी, मीठालाल जोशी, रेखा कंप्यूटर के संस्थापक राजेश बोराणा, विक्की जोशी, वीरेंद्र जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ओमप्रकाश मेवाडा बगड़ी नगर के सरपंच घोषित ।

सोजत:शरद पूर्णिमा पर चारभुजानाथ मंदिर में चांदनी में विराजे ठाकुरजी, खीर सहित विभिन्न व्यंजनों का लगाया भोग।