पाली / सिरोही। सिरोही के निकट हुए एक भीषण सड़क हादसे में पाली के दो होनहार युवकों का दर्दनाक निधन हो गया। दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही पाली पहुंची, पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में पाली के प्रमुख उद्यमी सम्पत राज सांड के पुत्र व उगम राज सांड के भतीजे पंकज सांड तथा मणि इम्पेक्स वाले मुकेश चोपड़ा के पुत्र यश चोपड़ा की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की। इस दुखद समाचार के सामने आते ही सांड और चोपड़ा परिवार सहित स्थानीय व्यापारी वर्ग और प्रबुद्धजनों में गहरा शोक व्याप्त है।

