in

नेशनल वूशु प्रतियोगिता में पाली के आकिल दिखाएंगे दम, राजस्थान टीम के साथ चेन्नई रवाना

पाली/जयपुर: भारतीय वूशु संघ के तत्वावधान में चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित होने वाली 25वीं जूनियर राष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पाली जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी मोहम्मद आकिल राजस्थान टीम के साथ जयपुर से चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होगी।

पाली जिला वूशु कोच एवं संघ सचिव मोहम्मद आसिफ ने बताया कि राजस्थान वूशु संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम की घोषणा की। इसके पश्चात इंडियन वूशु कोच राजेश कुमार टेलर ने टीम को शुभकामनाएं देकर टीम कोच देवराज एवं टीम मैनेजर नीलम चौधरी के नेतृत्व में रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्य महासचिव ममता वर्मा सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए नेशनल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया पर 21 लाख फॉलोअर्स, सरपंच चुनाव में मिले महज 33 वोट!