in

सोजत:15 ट्यूबवेलों पर बिजली कनेक्शन की मांग, टीम महेंद्र राठौड़ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सोजत। शहर के विभिन्न वार्डों में गहराती पेयजल समस्या के समाधान के लिए समाजसेवी महेंद्र राठौड़ की ओर से जनहित में महत्वपूर्ण पहल की गई है। शहर के अलग-अलग वार्डों में अब तक 15 ट्यूबवेल खुदवाए जा चुके हैं, लेकिन विद्युत कनेक्शन के अभाव में इनका नियमित संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। इसी को लेकर  टीम महेंद्र राठौड़ ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सभी 15 ट्यूबवेलों पर जल्द विद्युत कनेक्शन जारी करवाने की मांग की।

विद्युत कनेक्शन के अभाव में जलापूर्ति प्रभावित…

शहर के वार्ड संख्या 3, 4, 11, 13, 14, 15, 19, 23, 29, 35, 36 और 37 सहित विभिन्न वार्डों में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। इसे देखते हुए समाजसेवी महेंद्र राठौड़ ने जनसेवा की भावना से ट्यूबवेल खुदवाने में सहयोग किया, ताकि स्थानीय निवासियों को पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। हालांकि, विद्युत कनेक्शन नहीं होने के कारण इन ट्यूबवेलों का नियमित उपयोग नहीं हो पा रहा है।

संबंधित विभागों को निर्देश देने की मांग…

ज्ञापन में प्रशासन से आग्रह किया गया कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विद्युत विभाग, नगर पालिका एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि सभी 15 ट्यूबवेलों पर शीघ्र विद्युत कनेक्शन जारी हो सकें। कनेक्शन मिलने के बाद ट्यूबवेलों का संचालन शुरू कर वार्डवासियों को पेयजल उपलब्ध करवाने में मदद मिल सकेगी।

जनसेवा के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयास…

टीम महेंद्र राठौड़ के सदस्यों ने कहा कि पेयजल प्रत्येक नागरिक की मूलभूत आवश्यकता है। शहर के विभिन्न वार्डों में व्याप्त जल संकट का समाधान करना आवश्यक है। ट्यूबवेलों पर विद्युत कनेक्शन जारी होने से जलापूर्ति व्यवस्था को गति मिलेगी और आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।

समाजसेवी महेंद्र राठौड़ के इन प्रयासों का उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर आमजन की मूलभूत समस्याओं के समाधान में सहयोग करना तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है। टीम ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

ये रहे मौजूद…

ज्ञापन सौंपने के दौरान गौपुत्र दिनेश मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा, खुशवीर सिंह बागोल, सुनील टांक, रमेश मेवाड़ा, रामदेव भाटी, दिनेश आसेरी, राहुल मेवाड़ा, हेमंत टांक एवं प्रशांत जैन सहित टीम महेंद्र राठौड़ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। टीम के सदस्यों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर 15 ट्यूबवेलों पर शीघ्र विद्युत कनेक्शन जारी करवाने की मांग दोहराई।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दर्दनाक हादसा: सोजत के धाकड़ी गांव में बिजली के खंभे में करंट उतरने से ई-मित्र संचालक की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया