in

107 वर्षीय खुमाराम चौधरी ने चार पीढ़ियों के साथ किया मतदान, लोकतंत्र के पर्व पर पेश की अनूठी मिसाल।

सोजत। ग्राम पंचायत धाकड़ी के वार्ड नंबर एक में लोकतंत्र के पर्व के दौरान एक अनूठा नजारा देखने को मिला। गांव के 107 वर्षीय सबसे बुजुर्ग मतदाता खुमाराम चौधरी ने अपनी चार पीढ़ियों के साथ मतदान कर लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उनके साथ परिवार के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

खुमाराम चौधरी ने अपने 80 वर्षीय पुत्र बोहराराम चौधरी, सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक, 57 वर्षीय महेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य (पदस्थापन बिलावास) तथा 30 वर्षीय डॉ. अशोक चौधरी, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फालना में पदस्थापित हैं, के साथ मतदान किया।

इस अवसर पर खुमाराम चौधरी के कुनबे के कुल 33 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें उनके 5 पुत्र, 5 पुत्रवधुएं, 7 पौत्र,  पौत्रवधुएं तथा 7 पड़पौत्र-पड़पौत्रियां शामिल रहे।

चार पीढ़ियों का एक साथ मतदान करना बना आकर्षण का केंद्र…

107 वर्ष की उम्र में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले खुमाराम चौधरी की लोकतंत्र के प्रति जागरूकता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी। वहीं, एक ही परिवार की चार पीढ़ियों के सदस्यों द्वारा मतदान करना लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति परिवार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अनूठे उदाहरण ने मतदान के महत्व और हर नागरिक की भागीदारी का संदेश दिया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर विशेष पैकेज दे सरकार : ऐश्वर्या सांखला

पाली: नगर निगम में भारी हंगामा, पूर्व सभापति और कांग्रेस पार्षदों पर राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज