in

बगड़ी नगर में सरपंच व वार्ड पंच के दावेदारों ने भरे नामांकन, समर्थकों की उमड़ी भीड़।

बगड़ी से आरीफ गौरी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर। पंचायत चुनाव को लेकर बगड़ी नगर ग्राम पंचायत में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सरपंच पद के दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इस दौरान दावेदारों के साथ आए समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

वहीं, बगड़ी नगर ग्राम पंचायत के 23 वार्डों में वार्ड पंच का चुनाव लड़ने के लिए भी कई महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन आवेदन प्रस्तुत किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सीनियर सेकेंडरी विद्यालय परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। समर्थकों की मौजूदगी और चुनावी हलचल के बीच पंचायत चुनाव को लेकर गांव में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आईं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बगड़ी नगर पंचायत समिति के 14 वार्डों में शाम 6 बजे तक 58.77 प्रतिशत मतदान