in

सोजत: 108 मतदान केन्द्रों पर 85,018 मतदाता कर रहे है अपने मताधिकार का प्रयोग।

सोजत। पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत सोजत में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। सोजत पंचायत समिति क्षेत्र में दोपहर 12 बजे तक 28.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सोजत पंचायत समिति के 15 वार्डों और जिला परिषद के 3 वार्डों के लिए मतदान करवाया जा रहा है। इसके लिए क्षेत्र में कुल 108 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह से जारी है और शाम 6 बजे तक चलेगी। निर्धारित समय पर मतदान समाप्त होने के बाद मतदान केंद्र परिसर के अंदर मौजूद मतदाताओं को ही वोट डालने का अवसर मिलेगा।

85 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान…

चुनाव में कुल 85,018 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 43,665 पुरुष और 41,353 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, वहीं चुनाव प्रक्रिया पर भी नजर रखी जा रही है।

सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है प्रधान पद…

सोजत पंचायत समिति में प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के परिणाम के बाद प्रधान पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। फिलहाल क्षेत्र में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान जारी है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग्राम पंचायत धाकड़ी में शांतिपूर्ण मतदान जारी, बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़