in

सोजत में कल 3 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई, सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी कटौती।

सोजत। शहर के शहरी क्षेत्र में सोमवार, 26 अक्टूबर को विद्युत रखरखाव कार्य के चलते तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 11 केवी सिटी फीडर पर रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता अमित कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत रखरखाव कार्य के दौरान मरुधर केसरी कॉलोनी, नृसिंहपुरा, चांदपोल गेट, नया पुरा, किला क्षेत्र तथा सब्जी मंडी के आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग द्वारा निर्धारित समय पर रखरखाव कार्य किया जाएगा। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लें।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत के भूतेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को होगी श्रीराम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा, माह प्रसादी का होगा आयोजन।

जिला परिषद चुनाव वार्ड नंबर 5: भाजपा प्रत्याशी देवीलाल जी मेघवाल के समर्थन में लांबिया गांव में मुस्लिम समाज की विशेष बैठक आयोजित