in

अनंत अंबानी की पहल पर असम से विशेष विमान द्वारा जामनगर पहुंचा 7 सप्ताह का घायल हाथी का बच्चा राजा, वनतारा में होगा उपचार।

असम/जामनगर। मानवता और वन्यजीव संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए अनंत अंबानी की पहल पर असम के सात सप्ताह के घायल हाथी के बच्चे राजा को बेहतर उपचार के लिए 20 नवंबर 2026 को विशेष विमान से गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा (Vantara) लाया गया। नन्हे हाथी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे सुरक्षित तरीके से एयरलिफ्ट करने का निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार राजा का जन्म 2 अक्टूबर 2026 को असम के लखीमपुर जिले के गोगामुख क्षेत्र में हुआ था। जन्म के तुरंत बाद उसकी मां ने उसे पैर से टक्कर मार दि, जिससे उसके पिछले दाहिने पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। इस हादसे के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं, जन्म के बाद उसे मां का पहला दूध (कोलस्ट्रम) भी नहीं मिल पाया, जिसके कारण उसकी शारीरिक कमजोरी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ गईं।

राजा को बेहतर उपचार के लिए असम से गुजरात तक सड़क मार्ग से लाना काफी जोखिम भरा था। दोनों स्थानों के बीच करीब 2,500 किलोमीटर से अधिक की दूरी और उसकी नाजुक शारीरिक स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हवाई मार्ग से ले जाने की सलाह दी। इसके बाद विशेष क्रेट और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के साथ उसे गुवाहाटी से जामनगर एयरलिफ्ट किया गया।

बताया गया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा की अपील और अनंत अंबानी के सहयोग से यह विशेष रेस्क्यू अभियान संभव हो सका। अब वनतारा की विशेषज्ञ मेडिकल टीम राजा के उपचार में जुटेगी। चिकित्सकों का मुख्य लक्ष्य उसकी टूटी हुई हड्डी को ठीक करने के साथ उसे दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करना, चलने योग्य बनाना और पूरी तरह स्वस्थ करना है।

नन्हे हाथी राजा को नया जीवन देने की इस पहल को वन्यजीव संरक्षण और बेजुबान जीवों के प्रति संवेदनशीलता की एक सराहनीय मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली के मशहूर बैंड मास्टर मोहम्मद जहूर का हुआ निधन, संगीत जगत में शोक की लहर।

पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे को मिला समाज रत्न सम्मान।