in

पाली के मशहूर बैंड मास्टर मोहम्मद जहूर का हुआ निधन, संगीत जगत में शोक की लहर।

पाली। शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित बैंड मास्टर एवं जहूर बैंड के संचालक मोहम्मद जहूर भाई का शनिवार, 21 नवंबर 2026 को 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पाली के संगीत जगत और बैंड व्यवसाय से जुड़े लोगों में शोक की लहर छा गई।

राजस्थान बैंड एसोसिएशन के प्रवक्ता अजीज कोहिनूर ने बताया कि मोहम्मद जहूर भाई पाली के सबसे पुराने बैंड संचालकों में से एक थे। उनकी बैंड दुकान (आफिस) से पाली के लगभग सभी वर्तमान बैंड संचालकों का कभी न कभी जुड़ाव रहा। शहर के कई बैंड संचालकों ने अपने शुरुआती दौर में जहूर भाई के यहां काम सीखा और अनुभव प्राप्त करने के बाद स्वयं के बैंड कार्यालय(आफिस) स्थापित किए।

जहूर भाई का व्यवहार कलाकारों और कारीगरों के प्रति बेहद स्नेहपूर्ण एवं आत्मीय था। वे बैंड में काम करने वाले प्रत्येक कलाकार को परिवार के सदस्य की तरह मानते थे। उनके इसी व्यवहार और अपनत्व का परिणाम था कि कई कारीगर पिछले 50 वर्षों से भी अधिक समय से उनके साथ जुड़े हुए थे। संगीत और बैंड व्यवसाय के प्रति उनका समर्पण तथा कलाकारों के प्रति स्नेह हमेशा याद किया जाएगा।

शनिवार रात्रि को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके निधन पर मास्टर लतीफ भाई कोहिनूर, सलीम भाई मालवा, अजीज कोहिनूर, मुस्तकीम खान, मेवा राम, मनोहर लाल, सफी भाई, देवा राम दमामी, रामचंद्र कालसा, संजय कालसा, प्रकाश श्रीकृष्णा सहित शहर के अनेक कलाकारों एवं प्रबुद्धजनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 120 प्रकरणों का हुआ निस्तारण।

अनंत अंबानी की पहल पर असम से विशेष विमान द्वारा जामनगर पहुंचा 7 सप्ताह का घायल हाथी का बच्चा राजा, वनतारा में होगा उपचार।