in

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में बनी रणनीति, मतदाता सूची से नाम काटने के विरोध और बूथ स्तर पर ‘वोट रक्षक’ नियुक्त करने पर हुई चर्चा

पाली,17 नवंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 26 नवंबर 2026 को जयपुर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक “संविधान रक्षा मार्च” की तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वीर दुर्गादास नगर स्थित राजीव गांधी भवन में जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा के नेतृत्व में हुई इस बैठक में जयपुर मार्च में जिले की दमदार भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।

अधिकाधिक भागीदारी और जमीनी निगरानी का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए 26 नवंबर को जयपुर में होने वाले मार्च में पाली जिले से अधिकाधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाए और जमीनी स्तर पर निगरानी रखते हुए प्रत्येक बूथ पर ‘वोट रक्षक’ एवं बीएलए (BLA) की नियुक्ति कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाए।

वरिष्ठ नेताओं ने रखे विचार

बैठक के दौरान पीसीसी सदस्य महावीर सिंह सुकरलाई, वरिष्ठ नेता जबरसिंह राजपुरोहित, सुरबाला काला, प्रकाश सांखला, रफीक चौहान, अशोक कुलदीप और आमीन अली रंगरेज ने भी विचार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठनात्मक समन्वय पर जोर दिया।

बैठक में ये रहे उपस्थित

जिला प्रवक्ता रफीक चौहान ने बताया कि बैठक में संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, जिला कोषाध्यक्ष महावीर कटारिया, जीवराज बोराणा, सज्जन बी राज, जिला उपाध्यक्ष सुरबाला काला, सलीम एमडी, प्रकाश सांखला, जिला महासचिव आमीन अली रंगरेज, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा, अभाव अभियोग जिलाध्यक्ष अशोक कुलदीप, विनोद सिंह राजपुरोहित, पुष्पराज सोनी, साबीर जोया, राजू बंजारा, गुलाब सोढा, रामचंद्र बुनकर, मोहसीन बागवान, संजय पंवार, शाहरुख शेख, वसीम परिहार, जयपाल सिंह, खिमाराम खारवाल, निसार खान, अनिल सिंह निम्बाड़ा, धर्मेंद्र और अनवर खां सिपाही सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: हजरत नुरशाह बाबा का 55वां सालाना उर्स कल,रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाया दरगाह परिसर।

सोजत: गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौसेवा धाम हॉस्पिटल में बीमार एवं बेसहारा गौमाता के लिए बनाई गई लापसी।