in

सोजत: IFWJ के तत्वावधान में मनाया राष्ट्रीय प्रेस दिवस, पत्रकारिता की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर दिया जोर।

सोजत। स्थानीय राजपोल गेट स्थित इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता IFWJ के उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने की। इस दौरान पत्रकारिता की स्वतंत्रता, निष्पक्षता, नैतिक मूल्यों और लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार व्यक्त किए गए।

कार्यक्रम में उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने कहा कि बदलते समय के साथ भारतीय पत्रकारिता भी नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रिंट मीडिया से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक और ग्राउंड रिपोर्टिंग से आधुनिक तकनीकों तक पत्रकार अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं प्रतिबद्धता से जन-जन की आवाज को नई शक्ति प्रदान कर रहे हैं।

विधानसभा प्रभारी चेतन व्यास ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रतिवर्ष 16 नवंबर को यह दिवस भारतीय प्रेस परिषद के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय प्रेस परिषद ने 16 नवंबर 1966 को विधिवत कार्य करना शुरू किया था।

महासचिव नवनीत राय रुचिर ने कहा कि प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया एक स्वायत्त वैधानिक संस्था है, जिसका प्रमुख उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करना तथा पत्रकारिता के उच्च नैतिक एवं पेशेवर मानकों को बनाए रखना है। IFWJ संगठन भी समय-समय पर राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं स्थानीय स्तर पर पत्रकारों के हितों और प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है।

जिला सचिव अब्दुल समद राही ने पत्रकारिता में उच्च नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी के निर्वहन को आवश्यक बताया। वरिष्ठ पत्रकार भुवनेश टाक ने कहा कि निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के दौरान पत्रकारों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रेस परिषद अधिनियम पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पत्रकार तथ्यों को सत्य की कसौटी पर परखने के बाद ही उन्हें समाज के सामने प्रस्तुत करता है।

अकरम खान ने कहा कि पत्रकार अपने स्थापित नैतिक एवं पेशेवर मानकों के अनुरूप समाज और राष्ट्र की सेवा करता है। वहीं अशोक गहलोत ने बताया कि आपातकाल के दौरान प्रेस परिषद को भंग कर दिया गया था, जिसे बाद में प्रेस परिषद अधिनियम 1978 के तहत वर्ष 1979 में पुनः स्थापित किया गया।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश बोराणा, प्रकाश राठौड़, डॉ. रशीद गौरी, रामस्वरूप भटनागर, लक्ष्मीनारायण माली, मोटाराम बोचावत, राकेश भटनागर, हितेश भाटी, हरीश गहलोत सहित उपस्थित पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करता है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रेस सत्ता को जवाबदेह बनाने, जनहित के मुद्दों को सामने लाने और समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाता है।
अंत में मोटाराम बोचावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: बांगड़ जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में चूहों का आतंक, मरीजों और तीमारदारों को बना रहे हैं निशाना

पिपाड़ सिटी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सोजत की टीम बनी विजेता, शहर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत।