in

सोजत: रहवासी गली में निकला पांच फीट लंबा ब्लैक कोबरा, 20 मिनट की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू।

सोजत सिटी। शहर के मोदियों के बास स्थित एक रहवासी गली में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक करीब पांच फीट लंबा ब्लैक कोबरा सांप दिखाई दिया। रिहायशी इलाके में जहरीले सांप को देखकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया।

लोगों ने तुरंत स्नेक कैचर अजय को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अजय ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़कर डिब्बे में बंद किया। इसके बाद उसे आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़ दिया गया।

स्नेक कैचर अजय ने बताया कि पकड़ा गया सांप ब्लैक कोबरा प्रजाति का जहरीला सांप है। इसके काटने पर समय रहते उचित चिकित्सा उपचार नहीं मिलने की स्थिति में जान का खतरा हो सकता है।

सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान लोगों ने स्नेक कैचर अजय की तत्परता की सराहना की।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पिपाड़ सिटी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सोजत की टीम बनी विजेता, शहर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत।

सोजत: हजरत नुरशाह बाबा का 55वां सालाना उर्स कल,रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाया दरगाह परिसर।