in

पिपाड़ सिटी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सोजत की टीम बनी विजेता, शहर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत।

सोजत सिटी। श्री भृगुप्रदर्शि समाज भार्गव (जोशी) की ओर से पिपाड़ सिटी में आयोजित लेजेंड क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 में सोजत सिटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों एवं शहरों से समाज की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोजत सिटी और ब्यावर की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सोजत की टीम ने बेहतरीन खेल कौशल, शानदार प्रदर्शन और टीम भावना का परिचय देते हुए जीत दर्ज कर विजयश्री हासिल की।

इस अवसर पर पिपाड़ सिटी में सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक मुरलीधर जोशी एवं पीटीआई प्रकाश जोशी का भव्य समारोह में सम्मान किया गया।

प्रतियोगिता में जीत हासिल कर सोजत लौटी टीम का शहरवासियों एवं समाजबंधुओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। शनि मंदिर पहुंचने पर खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच विजेता खिलाड़ियों का स्वागत कर उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई गई।

सोजत टीम की इस शानदार जीत से समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विजेता टीम की उपलब्धि को लेकर समाजबंधुओं ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: IFWJ के तत्वावधान में मनाया राष्ट्रीय प्रेस दिवस, पत्रकारिता की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर दिया जोर।

सोजत: रहवासी गली में निकला पांच फीट लंबा ब्लैक कोबरा, 20 मिनट की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू।