in

आईएफडब्ल्यूजे सोजत उपखंड इकाई का दीपावली स्नेह मिलन समारोह, पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग पर होगा मंथन।

सोजत। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) की सोजत उपखंड इकाई की ओर से शनिवार, 14 नवंबर को दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे राजपोल गेट के अंदर स्थित नगर पालिका वाचनालय में होगा, जिसमें सोजत उपखंड क्षेत्र के पत्रकार शामिल होकर दीपावली की खुशियां साझा करेंगे।

संगठन के उपखंड महासचिव नवनीत राय ‘रुचिर’ ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जोशी होंगे, जबकि अध्यक्षता संगठन के उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत करेंगे।

उन्होंने बताया कि दीपावली स्नेह मिलन के पश्चात कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों एवं हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार साझा किए जाएंगे।

समारोह को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजन के माध्यम से पत्रकार आपसी सौहार्द, एकजुटता एवं भाईचारे के साथ दीपावली की खुशियां साझा करेंगे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत। भगवान गोरधननाथ जी मंदिर में भव्य छप्पन भोग का आयोजन, आकर्षक श्रृंगार और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया मंदिर।

सोजत: आस्था और अकीदत के साथ अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुआ 50 से अधिक जायरीनों का पैदल जत्था।