सोजत। सूफी संतों के प्रति अटूट आस्था और अकीदत का परिचय देते हुए शुक्रवार सुबह सिपाहियों का बास स्तिथ गरीब नवाज चौक से 50 से अधिक जायरीनों का पैदल जत्था सोजत सिटी से अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुआ। जनाब शरीफ साहब के नेतृत्व में रवाना हुए इस जत्थे को लेकर मुस्लिम समाज ने धुमधाम एंव उत्साहपूर्वक रवाना किया ।
रवानगी के अवसर पर पार्षद इरफान खान, मोहम्मद युसूफ रजा सहित मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या मे गणमान्यजनों ने जायरीनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनकी सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए जत्थे को रवाना किया।
वहीं, जत्थे के मोड़ भट्टा पहुंचने पर मुस्लिम औकाफ कमेटी सोजत के सदर जनाब बाबू खां मेहर एवं सचिव जनाब मोहम्मद यासीन छीपा ने पैदल यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत सोजत से जायरीनों का जत्था पैदल अजमेर शरीफ पहुंचता है। वहां ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से हजरत नूरशाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह के उर्स मुबारक के अवसर पर पेश की जाने वाली मखमली चादर लेकर सोजत लौटता है। इस चादर को नूरशाह बाबा की दरगाह पर पेश किया जाता है।
यह पैदल यात्रा आपसी भाईचारे, धार्मिक आस्था और सूफी परंपरा के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बनी हुई है।


