in

सोजत: सुरेश्वर महादेव मंदिर में 15 नवंबर को सजेगा 56 भोग का दिव्य दरबार, शिव परिवार का होगा आकर्षक श्रृंगार।

सोजत। नगर के प्रमुख आस्था स्थल सुरेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ पर आगामी 15 नवंबर, रविवार को 56 भोग का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दीपावली पर आकर्षक सजावट के बाद अब जन-जन की आस्था के केंद्र इस धार्मिक स्थल पर भक्त मंडल की ओर से छत्तीस कौम के सहयोग से भव्य स्तर पर 56 भोग महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सुरेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ तपस्या और साधना की दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। यहां महान तपस्वी गुरु फूलनारायण ने कठोर तपस्या की थी। बताया जाता है कि उन्होंने सर्दियों में ठंडे जल में रहकर तथा गर्मियों में अग्नि के समीप बैठकर कठिन तप साधना की और अनेक सिद्धियां प्राप्त कीं। मंदिर परिसर में उनकी जीवित समाधि भी स्थित है। यहां प्रतिवर्ष श्रावण मास में मुख्य धार्मिक आयोजन होता है। गत वर्ष से मंदिर में 56 भोग आयोजन की परंपरा भी शुरू की गई है।

इस वर्ष भी 56 भोग महोत्सव के तहत शिव परिवार के सभी सदस्यों का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा तथा भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों और फलों का भोग अर्पित किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

मंदिर के पुजारी हरीश त्रिवेदी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए पं. वीरेंद्र दवे, दिनेश गहलोत, चेतन व्यास, गौरीलाल, सुंदर टांक, राजकुमार टांक, हरिकिशन, कैलाश टांक, गोपाल अवस्थी, लक्ष्मण, सुंदर सुथार, मोहनलाल सीरवी, नरेश गहलोत, पार्षद ओमप्रकाश गुरु, जोगेश जोशी, ललिता पवार, श्याम गहलोत, दिनेश व्यास एवं मनीष व्यास सहित भक्त मंडल के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सोजत शाखा में 108वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।