सोजत। कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष असलम खां मेहर ने राजकीय चिकित्सालय सोजत में एक इमरजेंसी मरीज को समय पर O नेगेटिव रक्तदान कर मानवता और सेवाभाव की मिसाल पेश की। उनके इस पुनीत कार्य की शहरभर में सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती एक मरीज को आपात स्थिति में O नेगेटिव रक्त की आवश्यकता थी। इसकी सूचना मिलते ही असलम खां मेहर बिना देर किए राजकीय चिकित्सालय पहुंचे और एक अज्ञात बहन के जीवन की रक्षा के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
असलम खां मेहर ने बताया कि जैसे ही उन्हें O नेगेटिव रक्त की आवश्यकता होने की जानकारी मिली, वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर अपना सामाजिक दायित्व निभाया। उल्लेखनीय है कि असलम खां मेहर अब तक 24 बार रक्तदान कर चुके हैं।
इस दौरान उनके साथ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह चारण एवं आसिफ खान भी मौजूद रहे।
असलम खां मेहर के इस सेवाभावी कार्य की शहरवासियों द्वारा सराहना की जा रही है। उनका यह प्रयास समाज को रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करने और ‘रक्तदान महादान, रक्तदान जीवनदान’ का संदेश देता है।

