सोजत। शहर के मोड़ भट्टा क्षेत्र स्थित सरकारी कॉलोनी निवासी सुश्री हर्षा सोलंकी पुत्री श्री जगदीश सोलंकी ने MBBS की डिग्री प्राप्त कर परिवार सहित सोजत शहर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवारजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
हर्षा सोलंकी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। बचपन से ही उनका सपना डॉक्टर बनने का था। अपने इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने निरंतर मेहनत, लगन और समर्पण के साथ पढ़ाई की। इस सफर में परिवार ने भी उनका पूरा सहयोग और हौसला बढ़ाया। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने MBBS की डिग्री हासिल कर अपने सपने को साकार कर लिया।
हर्षा की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बड़े पापा शंकरसिंह सोलंकी एवं संतोषसिंह सोलंकी सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं वार्ड पार्षद जोगेश कुमार जोशी ने हर्षा की सफलता पर परिवारजनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हर्षा की इस उपलब्धि को सोजत के लिए भी गर्व का क्षण माना जा रहा है। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।


