in

सोजत: भक्ति और श्रद्धा से मनाया अन्नकूट महोत्सव, ठाकुर जी को लगाया छप्पन भोग।

सोजत। शहर के प्रसिद्ध चारभुजा मंदिर में मंगलवार शाम छप्पन भोग अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर जी को 56 प्रकार के विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाकर रोशनी से जगमग किया गया। वहीं निज मंदिर परिसर में देव प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुर जी की संध्या आरती के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर भक्ति की सरिता बहाई और ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित किया। हरिनाम संकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया तथा सनातन धर्म के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को अन्नकूट की प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर ठाकुर जी के दर्शन किए और छप्पन भोग की प्रसादी ग्रहण की।

इस अवसर पर चारभुजा ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश मूंदड़ा, श्याम माहेश्वरी, हरिनारायण पाराशर, नंदकिशोर अग्रवाल, पार्षद गंगासिंह सांखला, प्रेमराज पंवार, ललित अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, बृजमोहन राठी, पुजारी ओमप्रकाश जोशी, उपेंद्र पाराशर एवं आशीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत कि हर्षा सोलंकी ने हासिल की MBBS की डिग्री,मेहनत और लगन से हासिल की सफलता; परिवार में खुशी की लहर।