in

फालना में दीपावली पर बड़ा हादसा: पटाखों की दुकान में भीषण आग, कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया और उनके पति की मौत; एक गंभीर

धुएं से दम घुटने के कारण दुकान के अंडरग्राउंड में फंसी पार्षद का शव सोमवार सुबह 5 बजे मिला, 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू।

फालना/पाली (राजस्थान) । दीपावली की खुशियां फालना नगर में उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दीपावली की रात मुख्य चौराहे पर स्थित एक पटाखों की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में खुडाला-फालना नगर पालिका के वार्ड संख्या 23 की कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया और उनके पति प्रकाश पूनमिया (जैन दंपती) की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, हादसे में गौतम पूनमिया गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका जोधपुर में उपचार जारी है।

अंडरग्राउंड में फंसा शव, दम घुटने की आशंका

जानकारी के अनुसार, दुकान में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। आग की भीषण लपटों और धुएं से बचने के लिए पार्षद उषा पूनमिया दुकान के अंडरग्राउंड में चली गईं। धुएं के कारण दम घुटने से उनकी जान चली गई। पुलिस और बचाव दल ने रस्सों की मदद से सोमवार सुबह करीब 5 बजे उनका शव बाहर निकाला, जबकि उनके पति प्रकाश पूनमिया का शव पहले ही बरामद कर लिया गया था। दोनों के शवों को खुडाला स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है।

4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह चारण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह और लगभग पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सादड़ी, बाली और खुडाला-फालना नगर पालिका की दमकल गाड़ियों तथा स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दीपावली की रात हुई इस दुखद घटना से पूरे फालना नगर और जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे सोजत, पिपलिया कलां में शोक सभा में हुए शामिल।

चोटिला मेला 2026: पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े ऐतिहासिक मेले का आगाज, जानिए 3 दिनों के मुख्य कार्यक्रम