बगड़ी नगर। स्थानीय श्री नालंदा विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्वाचित सरपंच ओमप्रकाश मेवाड़ा एवम् वार्ड ११ के वार्ड पंच रमेश कुमार सेन , युधिष्ठिर शर्मा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
विद्यालय प्रबंधक यशपाल शर्मा द्वारा नवनिर्वाचित सरपंच ओमप्रकाश मेवाड़ा का साफा बंधन एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। मौ.इरफान द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। रमेश कुमार सेन एवं युधिष्ठिर शर्मा का साफा व शाॅल पहनाकर बहुमान किया गया।
अपने उद्बोधन में नवनियुक्त सरपंच ओमप्रकाश मेवाड़ा ने ग्राम में स्वच्छता एवं सफाई हेतु दो कचरा संग्रहण वाहन लगाने, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु कार्य योजना रखी ।
विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुचारू ढंग से संचालित करने हेतु दिशा निर्देश जारी किए है। साथ ही ग्राम वासियों को दीपावली महापर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की।कार्यक्रम में युधिष्ठिर शर्मा, प्रहलाद मेवाड़ा,भरत मेवाड़ा, कन्हैया लाल लौहार, देवा राम सोलंकी, सवाई सिंह देवड़ा विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा, जयेश मकवाना, डूंगाराम सीरवी, रवीन्द्र गहलोत, वंदना जांगिड़, निकिता, शीतल,वेना राम, हीरा कुमारी, कौशल्या देवी उपस्थित रहे।मंच संचालन चेतन गर्ग द्वारा किया गया।

