सोजत। समाजसेवी श्री अनोपसिंह लखावत ने अपना जन्मदिन पाली स्थित दिव्यांग सेवा संस्थान पहुंचकर दिव्यांगजनों के साथ आत्मीयता एवं सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर वे अपने पूरे परिवार और मित्रों के साथ संस्थान पहुंचे तथा दिव्यांग साथियों को अपने हाथों से भोजन प्रसादी परोसी।
लखावत ने दिव्यांगजनों के साथ समय बिताया और उनके बीच खुशियां बांटकर जन्मदिन को यादगार बनाया। आज के चकाचौंध और दिखावे के दौर में उन्होंने बेहद सादगी, सौम्यता और सेवाभाव के साथ जन्मदिन मनाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
उनका यह कदम संदेश देता है कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंदों और वंचित वर्ग के साथ खुशियां बांटकर भी यादगार बनाया जा सकता है।
सोजत न्यूज एवं आरजे 22 न्यूज पोर्टल परिवार की ओर से श्री अनोपसिंह लखावत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ।


