in

सोजत में विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 120 प्रकरणों का हुआ निस्तारण।

सोजत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार, 21 नवंबर 2026 को स्थानीय न्यायालय परिसर में तालुका स्तर पर विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आपसी सहमति एवं राजीनामे के माध्यम से प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए पक्षकारों को प्रेरित किया गया।

लोक अदालत के लिए गठित बेंच की अध्यक्षता एडीजे सोजत श्रीमती रेखा रानी ने की। वहीं बेंच सदस्य के रूप में अधिवक्ता आनन्दीलाल भाटी एवं प्रो. बोनो ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान बेंच द्वारा विभिन्न प्रकरणों में उपस्थित पक्षकारों को आपसी समझाइश कर राजीनामे के आधार पर विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करने के लिए प्रेरित किया गया।

विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 120 प्री-लिटिगेशन प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इनमें प्रकरणों का निस्तारण करते हुए कुल 35 हजार रुपये की अवार्ड राशि पारित की गई।

लोक अदालत के सफल आयोजन एवं प्रकरणों के निस्तारण में अधिवक्ता पंकज त्रिवेदी, अन्य अधिवक्तागण, विभिन्न वित्तीय संस्थाओं के अधिकारीगण तथा तालुका विधिक सेवा समिति के दुलीचन्द कुमावत, अशोक राव सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धाकड़ी में चोरों का आतंक: जैन मोहल्ले में एक साथ 5 सूने मकानों के ताले टूटे, कुछ ही महीनों में तीसरी वारदात

पाली के मशहूर बैंड मास्टर मोहम्मद जहूर का हुआ निधन, संगीत जगत में शोक की लहर।