in

सोजत: शनि मंदिर परिसर में पल्स पोलियो अभियान, 60 बच्चों को पिलाई दवा।

सोजत। जोधपुरिया गेट के अंदर स्थित श्री शनि मंदिर के प्रांगण में रविवार, 22 नवंबर 2026 को पल्स पोलियो अभियान के तहत विशेष टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 0 से 5 वर्ष तक की आयु के कुल 60 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई।

इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर सुरेंद्र कुमार गर्ग, प्रकाश कंवर, सुमित्रा सिंदल एवं पूजा कुमारी ने अपनी सेवाएं देते हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई तथा अभिभावकों को इस अभियान के महत्व के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम में शनि मंदिर के पुजारी मुरलीधर जोशी (सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक), दिव्यम पुत्र पवन गहलोत, वार्ड संख्या 16 के पार्षद राहुल राठौड़ एवं प्रकाश राठौड़ ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: टीका-दस्तूर की कुरीति पर करारी चोट, 11.11 लाख लौटाकर शगुन में लिए महज 1100 रुपये।